Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रपुर में 93 मेधावियों का सम्मान, रेखा आर्या ने बढ़ाया उत्साह

Crime Patrol by Crime Patrol
July 22, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Rudrapur
2
VIEWS

उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि संकल्प, अनुशासन और संस्कार से मिलती है और इन्हीं मूल्यों के बल पर जीवन में लंबे समय तक सफलता के शिखर पर बने रहा जा सकता है।

मंगलवार को रुद्रपुर के होटल सोनिया के सभागार में रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोजन केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रेरक प्रयास है। उन्होंने संस्था की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति इस बात से तय होती है कि वह अपनी प्रतिभाओं को कितना सम्मान और प्रोत्साहन देता है।

उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं से कहा कि उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। अब जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है, इसलिए सफलता के साथ-साथ अपने संकल्प, संस्कार और नैतिक मूल्यों को भी हमेशा साथ रखें। उन्होंने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और अपनी प्रतिभा के दम पर उत्तराखंड एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

रेखा आर्या ने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल कल का भविष्य नहीं, बल्कि आज का गौरव भी हैं। जब प्रदेश का युवा आगे बढ़ेगा, तभी उत्तराखंड और भारत विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि हर सफलता के पीछे परिवार के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समारोह में उत्तराखंड बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
bulldozer

खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

September 5, 2026
Bhim Army

ललित शर्मा के खिलाफ भीम आर्मी ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

September 5, 2026
Haridwar

हरिद्वार में विशाल महिला संत समागम आयोजित, प्रेम-भक्ति और सद्भाव का दिया संदेश

September 5, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-22-at-09.37.16.mp4

रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रामनगर में बाइक चोरी के पीड़ित ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर लगाई न्याय की गुहार

Next Post

गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने रचा इतिहास, मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Next Post
Dholi

गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने रचा इतिहास, मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Road

पुलिया ना बनने से ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक और सांसद का बहिष्कार करने की कही बात

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

appointment letters

221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने जनसेवा का दिया संदेश

3 months ago
BJP

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पर हुई FIR में सामने आया शिकायतकर्ता

1 year ago
Chief Justice

उच्च न्यायालय में आयोजित हुआ मुख्य न्यायाधीश का हुआ स्वागत समारोह

7 months ago
Bengali film

शक्तिफार्म में बांग्ला फ़िल्म ‘खनन–23’ का भव्य प्रीमियर शो आयोजित

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
  • सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान
  • खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

September 5, 2026
सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol