उधम सिंह नगर की सीमांत खटीमा विकासखंड के अंतर्गत राजकीय पशु सेवा केंद्र नौसर में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पशु की नस्ल को देखते हुए पशुओं की प्रथम,द्वितीय,तृतीय श्रेणी का पुरस्कार पशुपालकों को दिया गया इसी के साथ पशुओं से संबंधित किसानों को अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई गई…
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी आर.आर.चन्तोला ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की उनके द्वारा पशुओं की नस्ल को देखते हुए 7 श्रेणी बनाई गई जिसमें से प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार पशु की नस्ल को देखते हुए दिया गया साथी उन्होंने कहा की यहां के पशुपालक काफी जागरूक हैं और मुझे लगता है की यहां के लोग द्वारा काफी मेहनत कर डेरी कार्य किया जा रहा है और अच्छे स्तर पर किया जा रहा है ..
ग्राम प्रधान नौसर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यहां पर बहुत अच्छा आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा पिछले वर्ष भी किया गया था और इस वर्ष भी किया गया है जिसका किसान भाइयों को लाभ मिलना है और मैं सभी किसान भाइयों से व पशुपालकों से निवेदन करता हूं की आगे भी और अच्छा कार्य करें और अपने दिनचर्या को चलाने के लिए और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए डेरी के कार्य को आगे बढ़ाएं
आर.आर. चन्तोला पशु चिकित्साअधिकारी
ग्राम प्रधान नौसर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post