नैनीताल के मल्लीताल स्थित बिर्टिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर में अज्ञात कारणों के चलते बीते दिन दोपहर में भीषण आग लग गई। भवन में लगी भीषण आग से भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई लेकिन घर मे रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्लेंमोर कुटीर में लगभग 1:30 बजे पड़ोसियों ने भवन में उठता दिखा और देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। बिर्टिश कालीन यह भवन लकड़ी का बना हुआ है जिसमे 2 परिवार निवास करते है। जिसमे ललित तिवाड़ी जो होली की छुट्टी मनाने आज दोपहर ही यहां पहुँचे थे।
ललित तिवारी, पीड़ित परिवार
देवेन्द्र सिंह नेंगी, SHO दमकल विभाग
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post