राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी के टाउन हॉल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया विराट हिंदू सम्मेलन पूरे भारतवर्ष में आयोजित किया जा रहा है और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही सभी को एक मंच पर आकर भारत के विकास के लिए योगदान देने का आह्वान किया जा रहा है हिंदू धर्म में कई जातियों में बटे लोगों को एकजुट होकर सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए योगदान देने की अपील की जा रही है
इस मौके पर नरेश जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से राम जी की जयंती मनाई जाती है उसी प्रकार से धूमधाम के साथ वाल्मीकि जयंती भी मनाई जाती है ऐसे में सभी हिंदू धर्म के अनुयायियों को एक मंच पर आना चाहिए और सामाजिक समरसता के साथ हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना चाहिए
नरेश जी महाराज मुख्य प्रवक्ता
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि आज हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस प्रकार के आयोजन सभी को एक मंच पर लेंगे।
नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post