देहरादून में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत डोईवाला ब्लॉक की न्याय पंचायत माजरी ग्रांट में जिला प्रशासन द्वारा वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने की। इस दौरान ग्रामीणों की 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 1310 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण, पूर्ति, पंचायती राज सहित अनेक विभागों द्वारा सेवाएं दी गईं। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post