नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने यह निर्णय लिया। पहले अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित थी।
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि कन्या जन्म और 12वीं उत्तीर्ण करने के आधार पर मिलने वाली इस योजना के लिए अब तक 30,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जन मिलन कार्यक्रमों में कई पात्र लोगों ने समय पर आवेदन न कर पाने की बात कही थी, जिसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का फैसला किया गया।
योजना के प्राप्त आवेदनों में 21 से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर मिलेगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इसके बाद तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post