देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर विवाद और मारपीट करने वाले पाँच व्यक्तियों को दून पुलिस ने हिरासत में लिया। नंदा की चौकी के पास बस चालक और छोटे ट्रक चालक के बीच वाहन को पास न देने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों व उनके परिचितों ने सरेराह हुड़दंग और मारपीट शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। समझाने के प्रयास विफल होने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने पाँचों उपद्रवियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में राजेश कुमार, सूरज लोहान, सचिन, प्रीतम सिंह और जितेंद्र पंडित शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post