पौड़ी जिले की नयार घाटी आगामी फरवरी माह में साहसिक खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगी…सतपुली क्षेत्र के बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल–2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें पैराग्लाइडिंग, क्याकिंग, साइक्लिंग और एंग्लिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी…
इस महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और मत्स्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। हाल ही में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने बिलखेत में पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल किया था। ट्रायल की सफलता के बाद अब तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
स्वाति एस भदौरिया DM पौड़ी
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post