देहरादून: सविन बंसल की अध्यक्षता में एलपीजी गैस आपूर्ति, वितरण और बैकलॉग को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने बढ़ते बैकलॉग पर नाराजगी जताते हुए मैन्युअल एंट्री को तुरंत सॉफ्टवेयर में अपडेट करने और एडवांस बुकिंग के आंकड़े अलग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और ओटीपी आधारित वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
प्रशासन ने गैस एजेंसियों पर निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की है, जो स्टॉक और वितरण की नियमित रिपोर्ट देंगे। अवैध गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित एजेंसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई।
जिला प्रशासन की कार्रवाई के तहत अब तक 5 मुकदमे दर्ज कर 3 लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि सैकड़ों घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिलाधिकारी सविन बसंल
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post