
विकासनगर- डाकपत्थर रोड की दुर्दशा एवं सड़क में बने गढ्ढों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं एवं वाहन पलटने से आक्रोशित जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ सड़क का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के प्रति नाराजगी जताई | नेगी ने कहा कि सड़क में हुए गड्ढों की वजह से कई बार वाहन पलट गए तथा कई लोग चोटिल हुए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है | प्रतीत होता है कि विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है |
आखिर संबंधित जनप्रतिनिधियों का इस और ध्यान क्यों नहीं जा रहा है !विभाग को चाहिए कि इस बरसाती सीजन में उसमें वैकल्पिक उपचार कर सड़क का समतलीकरण कराये | नेगी ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता शर्मा एवं अधिशासी अभियंता श्री करनवाल से दूरभाष पर वार्ता कर अवगत कराया, जिसमें उनके द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया | मोर्चा किसी भी सूरत में जनता का शोषण नहीं होने देगा | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि इन गड्ढों को भरने के लिए क्या विभाग को नाबार्ड एवं आई एम एफ से आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी !
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post