
हरिद्वार
हरिद्वार के पीली पड़ाव इलाके से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। गर्मी और उमस भरे इस मौसम में जहां पानी हर किसी की बुनियादी जरूरत है, वहीं यहां के स्थानीय निवासी एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। पिछले एक महीने से जल संकट ने लोगों की ज़िंदगी मुश्किल में डाल दी है। हालात इतने खराब हैं कि इंसान तो इंसान, जानवर भी प्यासे घूम रहे हैं।
हरिद्वार के पीली पड़ाव क्षेत्र में पानी की किल्लत अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। पिछले एक महीने से क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। स्थानीय लोग रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोने को मजबूर हैं।”पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है, बच्चे, बूढ़े, जानवर सब परेशान हैं।
उनका कहना है कि प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को कई बार बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग एक नहीं, कई बार पंचायत और जल संस्थान को ज्ञापन दिए हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अब अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”
देखे वीडियो
स्थानीय निवासी
Reported By: Ramesh Khanna













Discussion about this post