
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नई छोटा भीम कॉमिक सीरीज़ का विमोचन किया। यह पहल भारतीय विषय-वस्तु निर्माण को बढ़ावा देने और युवा पाठकों तक सांस्कृतिक रूप से निहित कहानियां पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में विभाग के प्रधान महानिदेशक भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि भारतीय कहानियां मूल्यों और साहस का संदेश देती हैं, इसलिए उन्हें हर कोने तक पहुंचना चाहिए। ग्रीन गोल्ड के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने भारत सरकार की वेव्स 2025 जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।

यह सीरीज़ ढोलकपुर में रहने वाले साहसी और दयालु बालक भीम के कारनामों पर आधारित है, जो मित्रता, साहस, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। नई कॉमिक सीरीज़ भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के साथ बाल साहित्य को समृद्ध करने का प्रयास है।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post