देहरादून: अजय कुमार सिंह ने यूजेवीएन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक (एमडी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह निगम में अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2005 में अधिशासी अभियंता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय कुमार सिंह ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 2022 में महाप्रबंधक का दायित्व संभाला।
जल विद्युत क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने नाथपा-झाकड़ी, कोल डैम, लारजी, मनेरी-भाली द्वितीय और व्यासी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाई है। परियोजनाओं के निर्माण, कमिश्निंग, संचालन और अनुरक्षण में उनका व्यापक अनुभव रहा है।
इस अवसर पर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने नई परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने, आरएमयू कार्यों को गति देने और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर जोर दिया।
उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, नाभिकीय ऊर्जा, पंप्ड स्टोरेज और लघु जल विद्युत परियोजनाओं जैसे नए ऊर्जा स्रोतों के विकास पर भी योजनाबद्ध तरीके से काम करने की बात कही, जिससे उत्तराखंड ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post