जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने विकासनगर में सीवर और पेयजल लाइन के लिए स्वीकृत ₹535 करोड़ की योजना में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि रामशरण नौटियाल द्वारा मुन्ना सिंह चौहान पर ठेकेदार से भारी कमीशन लेने के आरोप लगाए गए हैं, जो बेहद गंभीर मामला है। मोर्चा ने सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और कथित डील की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
मोर्चा ने यह भी कहा कि कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए द्वारा मानकों की अनदेखी कर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे मिलीभगत की आशंका और गहरी हो जाती है।
प्रवीण शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो मोर्चा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा और संबंधित पक्षों के नार्को टेस्ट की मांग करेगा।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post