उत्तराखंड में अल्मोड़ा के भिकियासैंण–विनायक मोटरमार्ग पर हुए भीषण बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखते हुए गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाने के निर्देश दिए।
गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post