ऋषिकेश के चन्द्रभागा बस स्टैंड स्थित कार्यालय में आज संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भास्करानन्द भारद्वाज द्वारा की गई। बैठक में चारधाम यात्रा 2026 के सफल संचालन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि समिति ने इस वर्ष किराये में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया है। चारधाम यात्रा के लिए किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से रोटेशन व्यवस्था का विधिवत गठन भी किया गया। इसमें उत्तराखंड की 10 परिवहन कंपनियां शामिल हुई हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड में पंजीकृत सभी बसें इसी व्यवस्था के अंतर्गत संचालित की जाएंगी। बैठक में अध्यक्ष भास्करानन्द भारद्वाज के साथ गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (GMOU) के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, टिहरी गढ़वाल मोटर (TGMOU) के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नेगी, रूपकुण्ड समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, सुधीर राय, नवीन रमोला, हर्षवर्धन सिंह रावत और कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय बधानी ने किया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post