
देहरादून में आज हिमालय दिवस मनाया गया इस अवसर पर आईआरडीटी ऑडिटोरियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की साथ ही टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है साथ ही हमे पर्यावरण की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत है….
सीएम धामी ने जनता से भी अपील की सभी को पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए पेड़ पौधों लगाने चाहिए ओर इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा भावी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है हिमालय हमारे जीवन से जुडा विषय होने के नाते इसके संरक्षण का दायित्व भी हम सभी का है पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है हरेला जैसे पर्व,प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post