
हरिद्वार में ललतारो पुल मार्ग पर विकसित प्रथम वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को सिंचाई विभाग द्वारा दिए गए नोटिस के विरोध में लघु व्यापार एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विभाग का घेराव कर नोटिस निरस्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने सभी नियमों के अनुसार वेंडिंग जोन का गठन किया था और वर्ष 2021 से लाभार्थी सरकारी संरक्षण में व्यवसाय चला रहे हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग की ओर से नोटिस दिया जाना अन्यायपूर्ण है। भारतीय किसान यूनियन ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ओम गुप्ता ने आश्वासन दिया कि सरकार और नगर निगम के दस्तावेजों की जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post