नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज भीमताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किए। साथ ही छात्राओं ने अपनी संस्कृति के साथ कुमाऊनी गढ़वाली,पंजाब, हरियाणा, राजस्थानी,नेपाल की संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा छात्र देश का भविष्य है कुछ सरकारी विद्यालय भी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। विद्यालय बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, खेल के साथ उनकी रुचि के अनुसार छेत्र में विकसित कर रहे हैं। बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए और दुगनी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने पूर्व छात्रों वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कक्षाओ में परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया।विद्यालय की छात्रा हिना कोहली ने भीमताल एवं अपने विद्यालय सरस्वती पांडे के नाम की विस्तृत जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post