
हल्द्वानी के मंगल पड़ाव में प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है गणेश महोत्सव में आज मूर्ति स्थापना के साथ ही स्थानीय बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जा रहे हैं….
इसके साथ ही भगवान श्री गणेश के गीतों में बच्चों द्वारा पारंपरिक परिधानों को पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई जा रही है साथ ही भगवान गणेश की आराधना और पूजा अर्चना के लिए लोग दूर-दूर से श्री गणेश महोत्सव में पहुंच रहे हैं इस महोत्सव में भाग लेने वाले बच्चों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है..
वहीं आयोजकों का कहना है कि पिछले 19 साल से वह गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं साथ ही स्थानीय बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ उनका मंच प्रदान करने का भी आयोजकों का विशेष प्रयास रहता है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post