
चमोली नीति घाटी में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में 25 वर्षीय अनुराग रावत ने सेरेब्रल पाल्सी जैसी दिव्यांगता को चुनौती देते हुए 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ लगभग 1 घंटा 45 मिनट में पूरी कर अदम्य साहस का परिचय दिया।
पौड़ी निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली में रह रहे अनुराग ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों और सीमित ऑक्सीजन जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि “सीमाएं केवल हमारे दिमाग में होती हैं, संकल्प मजबूत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।” अनुराग की इस उपलब्धि ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को प्रेरित किया। 31 मई से 2 जून तक चल रहे इस आयोजन में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post