देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध तेज़ हो गया है। रसोई और कॉमर्शियल गैस, पेट्रोल-डीजल और रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों के बढ़ते दामों से आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार पर तंज कसा है कि केंद्र सरकार पहले नोटबंदी करके लोगों को सड़क पर लाई उसके बाद कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों सड़क पर आना पड़ा। जिसके बाद अब आज पूरा देश सिलेंडर को लेकर भी सड़क पर आ चुका है।
इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस की तरफ से राज्य के अलग अलग जिलों में कल से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और अगर इसके बाद भी सरकार महंगाई पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post