हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर श्वसन चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और आम लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जानकारी देने के साथ ही इस बीमारी से जुड़े भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अहमदुल्ला शरीफ और डॉ. हेम चंद्रा ने किया। इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से जागरूकता फैलाई, वहीं टीबी जांच, फेफड़ों के व्यायाम और खानपान परामर्श के लिए विशेष काउंटर भी लगाए गए।
विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और सही इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
Reported By: Arun Sharma










Discussion about this post