
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भगवान विश्वनाथ जी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर व्यवस्थाओं को देखा तथा गुप्तकाशी सहित रूद्रप्रयाग विश्राम गृह तथा कार्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। बीकेटीसी अध्यक्ष ने रूद्रप्रयाग में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण के कार्यालय का भी अवलोकन किया।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अब सहवर्ती मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे है मंदिर समिति का प्रयास है कि श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ धाम के साथ साथ अन्य सहवर्ती मंदिरों, तथा बीकेटीसी के विश्राम गृहों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बीकेटीसी निरंतर कार्य कर रही है।
श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी दर्शन के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण अगस्त्यमुनि विकास खंड मुख्यालय के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले तथा पंचायत चुनाव में जीत हेतु शुभकामनाएं दी इसके पश्चात चिल्ड्रंस अकादमी इंटरकालेज सभागार में महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post