
अंतर्राष्ट्रीय टाईगर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की थी कि उत्तराखंड के अग्निवीरो को अब टाईगर प्रोटेक्शन फोर्स में सीधा तैनाती दी जाएगी, वृहद बाघ संरक्षण के लक्ष्य को उचाईयों तक पहुचाने व अतिक्रमण, अवैध खनन, वन्यजीवो के साथ दुराचार – शिकार, व तमाम तरह के अपराधों से निपटने के लिए अग्निवीरो के माध्यम से और अच्छे से कार्य किया जा सकता है, वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने भी मुख्यमंत्री की इस निर्णय की प्रसंशा करते हुए बताया है की यह निर्णय जहा मानवजाती के लिए कारागार साबित होगा वही बाघो के सरंक्षण के लिए भी अहम भूमिका निभाएगा, हर जनपद में टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स गठित की जाएगी, जिसमे अग्निवीरों को वरीयता दी जाएगी व वन विभाग के अंतर्गत विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी ..
वही प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मुख्यमंत्री के इस फैसले पर तंज कसते हुए बताया की उत्तराखंड सैन्य बाहुल प्रदेश है, प्रदेश के युवा जो उम्रभर माँ भारती की सेवा करने के उद्देश्य को लेकर अभ्यास करते थें, अग्निवीर योजना की समय बद्धता ने उस उदेश्य को खत्म सा कर दिया, अब यदि इस प्रकार की योजना लाई जा रही है की अग्निवीर अपने चार साल के कार्यकाल के बाद टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में जगह ले सकते है तो कही न कही एक रास्ता सा तो खुला है किन्तु ये सब करके भाजपा केवल अग्निवीर योजना के पीड़ित युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य कर रही है।
विपिन कैंथोला, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
गरिमा धसौनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post