
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा सभागार में मसूरी क्षेत्र के आपदा प्रभावित पेयजल योजनाओं, सड़कों, पुलियों और पैदल मार्गों के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण व सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यमुना नदी में सिल्ट से प्रभावित मसूरी पेयजल योजना को प्राथमिकता देने और पथरियापीठ-नीलकंठ विहार सीवर योजना की स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
चन्द्रोटी की आंतरिक सड़कों व अनारवाला-मालसी मार्ग के टेंडर पूर्ण हो चुके हैं और जल्द शिलान्यास किया जाएगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post