उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत कोटद्वार में महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण, राज्य मंत्री मधु भट्ट और जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड की वीर नारियों ने संघर्ष और संकल्प से राज्य व देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने राज्य आंदोलन और श्री राम मंदिर आंदोलन की वीरांगनाओं को नमन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से महिलाओं की राष्ट्रीय भागीदारी बढ़ी है और वे आत्मनिर्भर भारत की सशक्त पहचान बन चुकी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post