
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ पर देर शाम जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने आवास विकास क्षेत्र में उन पर अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सौरभ बेहड़ किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जा रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सौरभ बेहड़ रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 से पार्षद भी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
तिलक राज बेहड़, विधायक किच्छा
राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक रुद्रपुर
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post