
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानीदेवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर आदमखोर बाघ को मरवाने (Shoot at sight) की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर डीएफओ से आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post