Thursday, August 27, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरें बढ़ाने की मांग, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सूचना महानिदेशक से की मुलाकात

Crime Patrol by Crime Patrol
August 26, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
meet
1
VIEWS

पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग की है। मंगलवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर न्यूज पोर्टल और वेबसाइटों को मिलने वाले विज्ञापनों की वर्तमान दरों में यथोचित वृद्धि किए जाने का मुद्दा उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक को सौंपे पत्र में कहा कि डिजिटल मीडिया का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके संचालन की लागत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सर्वर, तकनीकी रखरखाव, स्टाफ, कंटेंट निर्माण, कैमरा, वीडियो एडिटिंग, वेबसाइट प्रबंधन समेत अन्य तकनीकी संसाधनों पर बढ़ते खर्च के चलते वर्तमान विज्ञापन दरें व्यावहारिक नहीं रह गई हैं।

यूनियन ने विभाग में विज्ञापन के लिए सूचीबद्ध न्यूज पोर्टल और वेबसाइटों के बैनर एवं वीडियो एड फिल्मों की निर्धारित दरों पर पुनर्विचार की मांग की। यूनियन के मुताबिक वर्तमान में बैनर और वीडियो फिल्म विज्ञापन की दर करीब 1,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जबकि कुल 7,200 रुपये प्रतिमाह की विज्ञापन दर तय है। यूनियन ने इसे मौजूदा बाजार परिस्थितियों और डिजिटल मीडिया के संचालन खर्च के अनुरूप बढ़ाने की मांग की।

सम्मानजनक विज्ञापन राशि मिलने से मजबूत होगी डिजिटल पत्रकारिता: अरुण शर्मा

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि न्यूज पोर्टल और वेबसाइट आज समाचार एवं जनहितकारी सूचनाओं के प्रसार का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में डिजिटल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को सम्मानजनक विज्ञापन राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर नियमित और गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता जारी रख सकें। इससे पत्रकारों और तकनीकी स्टाफ को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ समाचार संकलन, वेबसाइट संचालन और डिजिटल कंटेंट निर्माण को भी प्रभावी बनाया जा सकेगा।

अरुण शर्मा ने कहा कि डिजिटल मीडिया केवल व्यावसायिक माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच सूचनाओं का महत्वपूर्ण सेतु भी है। ऐसे में डिजिटल मीडिया संस्थानों को मजबूत करना स्वस्थ और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में जरूरी कदम है।

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर: बंशीधर तिवारी

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के हितों को लेकर सरकार और सूचना विभाग गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है और पत्रकारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया समाचार और जनहितकारी सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। न्यूज पोर्टल और वेबसाइटों की विज्ञापन दरों में संशोधन से संबंधित यूनियन की मांग का विभागीय स्तर पर नियमानुसार परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर सरकार का दृष्टिकोण सकारात्मक है और आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Poster

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन

August 26, 2026
Uttarakhnad

अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल गठित, सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

August 26, 2026
Crime

हरिद्वार में ‘मगध साइबर गैंग’ का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 26, 2026
CCTV

हरिद्वार के आश्रम में संत से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

August 26, 2026

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सूचना विभाग डिजिटल मीडिया संस्थानों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन दरों के पुनर्निर्धारण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा। यूनियन ने कहा कि पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और विभाग के साथ संवाद आगे भी जारी रहेगा।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Next Post

खन्स्युं में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी काठगोदाम से गिरफ्तार

Next Post
Arrest

खन्स्युं में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी काठगोदाम से गिरफ्तार

Arrest

रामनगर में स्कूल चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

13th Garhwal Rifles

13वीं गढ़वाल राइफल्स ने मनाया 50वां स्थापना दिवस

8 months ago
CM Dhami

सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान, सीएम ने दी शुभकामनाएं

1 year ago
police

कीर्तिनगर में व्यापारियों से मारपीट, आज बाजार बंद का ऐलान, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में

6 months ago
Doon Book Festival

दून बुक फेस्टिवल का सफल समापन, बच्चों से लेकर साहित्य प्रेमियों तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन
  • अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल गठित, सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • नेपाल के रसुवा में भीषण बाढ़ से तबाही, कई पर्यटक लापता; 100 पुलिसकर्मी भी संपर्क से बाहर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Poster

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन

August 26, 2026
Uttarakhnad

अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल गठित, सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

August 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol