विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश के मनोचिकित्सा विभाग और कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सहयोग से “मानवीय आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपदा और इमरजेंसी परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने आपदा के समय डॉक्टर और मरीज दोनों की मानसिक स्थिति पर विचार साझा किए। डॉ. विशाल धीमान ने “साइकोलॉजिकल फर्स्ट ऐड” और आपदा प्रबंधन में इसकी उपयोगिता पर चर्चा की, जबकि डॉ. जितेन्द्र रोहिला ने मनोचिकित्सकीय समस्याओं और उनके समाधान पर जानकारी दी। डॉ. विघ्नन कप्पागनतु ने इमरजेंसी मेडिसिन की दृष्टि से मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों ने आपदाकाल में मानसिक स्वास्थ्य पर नर्सिंग सेवाओं की भूमिका पर चर्चा की। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रो. जया चतुर्वेदी द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post