देहरादून
पिछले दिनों बिना इजाजत हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचना बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को भारी पड़ता नजर आ रहा है मुख्यमंत्री ने आज बीकेडीसी में सलाहकार पद पर नियुक्ति के निर्देश जारी कर दिए बीकेडीसी के ही पूर्व सीईओ बी डी सिंह को इस पद पर अब नियुक्त कर दिया गया है ऐसे में यह माना जा रहा है कि हेमंत द्विवेदी के पर कतरने के लिए उनसे ऊपर एक सलाहकार की नियुक्ति की गई है…
ऐसे में हेमंत द्विवेदी अभी भी अपनी बात पर अडिग है और उन्होंने स्पष्ट किया है की बरसात के दौरान यात्रा मार्गों पर सटल सेवाओं पर रोक लगाई जाती है और वह रोक अभी भी बरकरार है जबकि चार्टर्ड को लेकर ना डीजीसीए और ना युकाडा की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी किए हैं अभी भी उस क्षेत्र में चार्टर्ड सेवाएं जारी है और वह भी इस सेवा का उपयोग कर केदारनाथ गए थे जिसमें कोई भी अनियमितता नहीं है भाजपा संगठन भी अब यह मान रहा है उस मामले की जांच अभी जारी है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उससे स्पष्ट हो जाएगा कि उन्होंने नियमों की अनदेखी की है या नहीं
हेमंत द्विवेदी अध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति
हनी पाठक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post