
देश के प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन और स्पाइनल इंजरी विशेषज्ञ डॉ. राजबहादुर को एम्स ऋषिकेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। डॉ. राजबहादुर इससे पूर्व बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और पीजीआई चंडीगढ़ में ऑर्थो विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके साथ ही, केंद्र सरकार ने संस्थान हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रो. मीनू सिंह का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाकर 2027 तक कर दिया है। उनके नेतृत्व में एम्स ऋषिकेश ने उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं, अत्याधुनिक सुविधाओं और नवाचार आधारित पहल में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post