गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आचार्य संतोष खंडूरी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दीं साथ ही कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, जो भक्तों के जीवन से संकट दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
आचार्य संतोष खंडूरी ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा धरती पर विराजमान होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी श्रद्धालु पर्यावरण का ध्यान रखते हुए गणेश प्रतिमाओं का पूजन करें और विसर्जन के समय प्रकृति को हानि न पहुँचाएँ उन्होंने बताया की “गणेश चतुर्थी हमें जीवन में धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा देती है।
आचार्य संतोष खंडूरी
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post