
पौड़ी गढ़वाल के तलसारी गांव में जितेंद्र कुमार की संदिग्ध हत्या के मामले में भीम आर्मी एकता मिशन संगठन पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़ा हो गया है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव गीता राम जायसवाल ने बताया कि परिवार ने आरोपी हिमांशु चमोली और उसके साथियों पर कठोर कार्रवाई तथा कड़ी सजा की मांग की है।
परिवार का आरोप है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
इस बीच, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने तक संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तराखण्ड में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post