देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा देहरादून में “मानकों के माध्यम से साइबर सुरक्षा और सूचना अखंडता को सुदृढ़ करना” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य सरकार के विभागों में आईएस/आईएसओ/आईईसी 27001:2022 के अनुरूप सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन बीआईएस देहरादून के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने किया। तकनीकी सत्रों में सूचना सुरक्षा विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन और सूचना अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक सत्र के साथ हुआ।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post