आगामी 14 फरवरी को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होगी। कार्यकर्म की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार ने बताया कि नई कार्यकारिणी बनने के बाद बैठकों के माध्यम से कई कार्यक्रम किये जाते है उन्होने बताया की जिसमे कोर कमेटी की बैठक भी मुख्य बिंदु है जिसके चलते भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश के बाद प्रदेश में भी कोर कमेटी की बैठक होनी तय की गयी है।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में अब तक कितना कार्य संगठन द्वारा किया गया है व प्रदेश की योजनाओं पर संगठन की कितनी भूमिका रही है और साथ ही आगामी 2027 के लिए तैयारियों जैसे विषय साझा किये जायेंगे। उन्होने बताया की प्रदेश में कोर कमेटी की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित होंगे और उनके द्वारा जो भी निर्देश कोर कमेटी के सदस्यों को दिये जायेंगे निश्चित ही उन सभी निर्देशों को निचले स्तर पर लाकर आगे का कार्य किया जायेगा।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported by: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post