देहरादून में आयोजित प्रदेश कार्यशाला के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के 13,192 सक्रिय कार्यकर्ताओं में से चयनित टीम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह टीम 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हैट्रिक की निर्माता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाने का आह्वान किया।
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने केंद्र सरकार की उज्जवला, आयुष्मान, पीएम आवास, हर घर नल से जल और गरीब श्री अन्न जैसी योजनाओं को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया की रणनीति पर चर्चा करते हुए सकारात्मक संदेशों के प्रसार पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, अनिल गोयल ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स और कुलदीप कुमार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर विस्तार से जानकारी दी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post