देहरादून में 26 सितंबर को उत्तराखंड गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) संगठन का राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान राज्य सरकार को एनजीओ नामावली का मसौदा सौंपा जाएगा, जिसमें आर्थिक संकट से जूझ रहे एनजीओ को राहत देने और उन्हें मजबूत करने के प्रस्ताव शामिल होंगे।
उत्तरांचल प्रदेश क्लब में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि प्रदेश में एनजीओ गंभीर आर्थिक संकट में हैं और उनके कार्य कंपनियों को सौंपे जाने से उद्देश्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनजीओ को सरकारी विभागों के बराबर दर्जा दिए जाने की आवश्यकता है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि अधिवेशन में एनजीओ भवन के निर्माण, उत्तराखंड मूल के एनजीओ को 10 करोड़ तक का कार्य बिना अनुभव और टर्नओवर के दिए जाने सहित प्रमुख मांगों पर आधारित नियमावली प्रस्तुत की जाएगी। अधिवेशन में राज्यभर के एनजीओ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post