-कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी विस चुनाव में टिकट उसी को मिलेगा जो जीत सकता है___इसके विपरीत पार्टी के कुछ लोग अभी से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर कह रहे कि हमारा टिकट फाइनल हो गया है__उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है।
टिकट को लेकर हरक सिंह रावत का उक्त बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है__वहीं इस विषय पर भाजपा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है,लेकिन सब जानते हैं कि कांग्रेस में टिकट का बंटवारा कैसे होता है आने वाला समय बताएगा कि कांग्रेस टिकट किस को और किस प्रकार लेती है।
कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post