
ऋषिकेश में वन भूमि पर बसे लोगों का विरोध जारी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी और मकान बनाए ऐसे में उन्हें वहां से हटाना उनको बेघर करना है।
इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस मुद्दे को हमारे संसद नरेश बंसल और महेन्द्र भट्ट ने संसद में उठाया है। और मैने खुद लोगों से बात कर अपील की है कि वो कानून हाथ में ना लें। विधायक ने कहा कि मैने इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बात की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस बात का संज्ञान लेंगे और लोगों को राहत मिलेगी।
प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post