भाजपा उत्तराखंड में राज्य के पर्वतीय स्वरूप को बनाए रखने के उद्देश्य से शीघ्र ही “मेरी गणना, मेरा गांव” अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी जनगणना में यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि राज्य के लोग, चाहे वे देश के किसी भी हिस्से में या विदेश में रह रहे हों, अपनी गणना अपने मूल गांव से ही कराएं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों का जनसंख्या संतुलन बना रहेगा और भविष्य में परिसीमन के दौरान विधानसभा सीटों में कमी जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में महेंद्र भट्ट ने बताया कि पिछली जनगणना के बाद हुए परिसीमन में पर्वतीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों में कमी एक चिंताजनक विषय रहा। इसी अनुभव से सबक लेते हुए भाजपा यह अभियान शुरू कर रही है।
इसके तहत पार्टी एक विशेष टीम बनाकर अन्य प्रदेशों और विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से संपर्क करेगी और उनसे अपने गांव में गणना कराने का अनुरोध करेगी। उन्होंने कहा कि वोट कहीं भी हो सकता है, लेकिन जनगणना गांव में होनी चाहिए, ताकि राज्य का पर्वतीय चरित्र सुरक्षित रहे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post