कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर घर में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post