
पुरोला विधानसभा के मोरी ब्लॉक के ग्राम ओसला निवासी युवक दिशु राणा पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीकांड की सूचना मिलने पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने मैक्स अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और पीड़ित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद विधायक ने पलटन बाजार थाना कोतवाली में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post