अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती के गंगा रिज़ॉर्ट में योग साधकों ने सामूहिक दीपदान और फूलों की होली के साथ हिंदू नववर्ष (नवसंवत्सर) का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. बिपिन जोशी के मार्गदर्शन में साधकों को योग और ध्यान कराया गया।
उन्होंने भारतीय ऋषि-मुनि परंपरा, योग और ध्यान को विश्व शांति का आधार बताते हुए नववर्ष को हर्षोल्लास से मनाने का संदेश दिया। इस दौरान साधकों ने आपसी शुभकामनाएं साझा कीं।
कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर का भी स्वागत किया गया, जहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Reported By: Arun sharma














Discussion about this post