उत्तराखंड राज्य के विकास और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया। टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक भेंट किया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग भी उपस्थित थे।
आर. के. विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसी उत्तराखंड की प्रगति के लिए न केवल विकासात्मक बल्कि सामाजिक और मानवीय पहलों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। यह योगदान कर्मचारियों की सामूहिक भावना का प्रतीक है, जिन्होंने एक दिन का वेतन देकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया है।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post