जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह हटाल और फिडिज पुल के बीच एक आईसर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही त्यूणी से SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
वाहन में केवल चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। SDRF की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बेहद दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक की शिनाख्त विपिन सिंह निवासी मोरी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। फिल्हाल स्थानीय पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी है।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post