
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बहुगुणा के योगदान को याद किया और उन्हें एक प्रेरणास्रोत नेता बताया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमवती नंदन बहुगुणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके राजनीतिक जीवन और जनसेवा को याद किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बहुगुणा एक दूरदर्शी और जनहितैषी नेता थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि बहुगुणा के सिद्धांत नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। “हेमवती नंदन बहुगुणा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा और अपने सिद्धांतों पर चलते हुए राजनीति की। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।”
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post