
रुड़की में अग्निवीर बनने का सपना लेकर पहुंच रहे युवाओं के लिए भर्ती स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एवं सेंटर यानी बीईजी के पवेलियन ग्राउंड में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में 1006 युवाओं ने दौड़ लगाई जिनमें से 658 अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने में सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरों और डिस्प्ले के जरिए निगरानी की जा रही है। वहीं भर्ती अधिकारियों ने युवाओं से किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में नहीं आने की अपील की है। रुड़की के बीईजी सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं में सेना में भर्ती होने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ओर से लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। कर्नल रंजीत सिंह पंवार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भर्ती परिसर में स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, धूप से बचाव के लिए टेंट, बिजली और पंखों की व्यवस्था की गई है।
वहीं भर्ती प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और डिस्प्ले लगाए गए हैं। कर्नल पंवार ने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा रखें। वहीं भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे युवाओं ने भी देशसेवा का सपना का जज्बा लेकर भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा जटाओं और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बताते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन से बचें और अपनी मेहनत व योग्यता के दम पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों।
Reported By : Rajesh Kumar













Discussion about this post