
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सीमांत जिले चंपावत के बनबसा के बाद अब अगली बैठक हरिद्वार में होने जा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि पहले ऐसी बैठकें केवल राजधानियों और मुख्य केंद्रों तक सीमित थीं, लेकिन अब इनका विस्तार जिला मुख्यालयों और दूरदराज के इलाकों तक किया जा रहा है। सरकार के इस अनूठे कदम से जहां कुछ लोगों को हैरानी हो रही है, वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए हैं कि जनता के हित में जल्द ही कुछ और बड़े और जरूरी फैसले लिए जाएंगे।
Reported By : Rajesh Kumar














Discussion about this post